फिल्मी

39 साल बाद साथ आ रहे राम-सीता

माता सीता के रुप में पॉपुलर हुईं दीपिका चिखलिया ने मशहूर बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की है। दोनों की पहली मुलाकात सुन मेरी लैला फिल्म के सेट पर हुई थी। इस दौरान हेमंत एक ऐड शूट देखने आए थे। इसके बाद दोनों को प्यार हुआ और 23 नवंबर 1991 को सात फेरे लिए ये और वह दीपिका चिखलिया से
दीपिका टोपीवाला हो गईं। कपल की दो बेटियां निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला हैं, जिसमें से एक की अभी शादी हुई थी। दीपिका चिखलिया ने स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने 1983 में रिलीज हुई सुन मेरी लैला समेत कई फिल्मों में काम किया। यही नहीं, उन्होंने कई सीरियल्स में भी रोल किए। इसके अलावा उन्होंने सागर आर्ट्स के तहत विक्रम और बेताल जैसे सीरियल्स में भी काम किया,
जिसमें अरुण गोविल भी नजर आ चुके हैं। हालांकि दोनों एक्टर्स को लोकप्रियता रामानंद सागर के रामायण में निभाए गए राम-सीता के किरदार से हासिल हुई।
दूरदर्शन की रामायण तो 90 के दशक के फैंस भूले नहीं होंगे। मिलेनियल्स से लेकर जेनजी के बीच भी यह काफी पॉपुलर रहा। वहीं इसमें राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने फैंस के दिलों में जगह बनाई, जिसके बाद यह जोड़ी
कभी साथ देखने को नहीं मिली। लेकिन अब यह जोड़ी बड़े पर्दे पर
39 साल बाद देखने को मिलने वाली है। इसकी झलक एक फोटो में देखने को मिली है, जिसमें दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस भी एक्साइटेड नजर आएंगे। दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल प्रदीत गुप्ता की डायरेक्टोरियल
वेंचर नोटिस में नजर आने वाले हैं, जो कि 39 साल बाद दोनों का पहला प्रोजेक्ट साथ में होगा। इसकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ऑरेंज रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। (हिफी)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button