लेखक की कलम

तंत्रविद्या के नाम पर यौन शोषण

(मनोज कुमार अग्रवाल-हिफी फीचर)
उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ गए। एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य धन वर्षा के नाम पर लड़कियों के साथ गंदी हरकतें करते थे जिनके पास से करीब 200 लड़कियों के अश्लील वीडियो भी मिले हैं। गिरोह गरीब परिवारों को धनवर्षा के नाम पर फंसाते थे। वे गरीब परिवारों को यह विश्वास दिलाते थे कि उनकी बेटी में कोई विशेष शक्ति है जिससे तांत्रिक क्रिया करने पर घर में अपार धनवर्षा हो सकती है। इसके लिए किसी दुर्लभ वस्तु जैसे 20 नख वाला कछुआ, दो मुंहा सांप, उल्लू या विशेष नंबर के नोट पर अनुष्ठान करने की बात कही जाती थी। परिवार को इस लालच में फंसाकर उनकी बेटियों को तांत्रिक क्रिया के लिए तैयार किया जाता था। इस दौरान घर के अन्य सदस्यों को बाहर भेज दिया जाता था और अनुष्ठान के नाम पर लड़कियों के साथ गंदा खेल खेला जाता था। गिरोह में तीन कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जाता था। कारीगर, मीडिया और आर्टिकल। इस गैंग में दो टीम होती थीं। लोगों को गुमराह करने वाली टीम को मीडिया कहा जाता था। तंत्र-मंत्र करने वाले कारीगर कहे जाते थे। लड़के, लड़कियों और महिलाओं को आर्टिकल कहा जाता था।
गिरोह के ठग तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के शरीर का पहले पूजन करते थे और फिर कथित अनुष्ठान शुरू किया जाता था। इस दौरान पीड़ित लड़कियों को क्या किया जाता था, इसकी कोई जानकारी नहीं रहती थी, क्योंकि पूरी प्रक्रिया को गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि इन वीडियो को अवैध वेबसाइटों पर बेचा जाता था। लड़कियों के परिवारों को इस बात की भनक तक नहीं लगती थी कि उनकी मासूम बेटियों को किस घिनौनी साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। वीडियो को पोर्न साइट पर बेचा जाता था। गिरोह दुर्लभ वन्य जीवों की अवैध तस्करी में भी शामिल था। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में फैला हुआ था। पुलिस ने आगरा से गिरोह के 14 आरोपियों को पकड़ा है।
गिरोह से पुलिस ने मोबाइल फोन, तांत्रिक विधाओं में प्रयुक्त सामग्री, दुर्लभ कछुआ और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गिरोह का खुलासा तब हुआ जब राजपाल नामक युवक के अपहरण और तंत्र क्रिया कर उसे मारने के प्रयास की सूचना थाना धनारी पुलिस को मिली। पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात की तब पता चला कि यह गिरोह कई वर्षों से लोगों को नकदी की बारिश कराने का झूठा वादा कर ठगता आ रहा था।
तंत्र-मंत्र के नाम पर यह गिरोह सिर्फ लड़कियों का शोषण ही नहीं करता था बल्कि यह वन्य जीवों की अवैध तस्करी में भी शामिल था। इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों तक फैला हुआ था। कई जिलों में इस गिरोह का नेटवर्क बहुत तेजी से फैल रहा था। पुलिस ने इस गिरोह के पास से मोबाइल फोन, तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री, दुर्लभ प्रजाति के कछुए और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गिरोह के मोबाइल फोन में 200 से अधिक अश्लील वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनसे इनके घिनौने कृत्यों का खुलासा हुआ है।
संभल पुलिस ने अजय, संतोष और दुर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनके मोबाइल खंगाले तो सभी हैरान रह गए। मोबाइल में तमाम लड़कियों के न्यूड फोटो-वीडियो मिले। एक प्रोफार्मा भी था, जिसमें लड़कियों-लड़कों से उनकी हाइट से लेकर प्राइवेट पार्ट तक की जानकारी भरवाई गई थी। पुलिस ने 14 आरोपियों को अरेस्ट कर धनवर्षा तंत्र क्रिया गिरोह का खुलासा किया।
सबसे पहले 3 किरदारों को जानिए आगरा का संजय चौहान पतंजलि स्टोर चलाता है। राघवेंद्र माइक्रो बायोलॉजी की डिग्री लिये है।
रघुवीर सिंह फिरोजाबाद में स्टेशन मास्टर है। वह नारियल पर बैठकर लट्टू की तरह घूम जाता है। ये तीनों तंत्र क्रिया करते हैं। ये लोग केवल उन लड़कियों को टारगेट करते थे, जिनकी उम्र 18़ हो, शरीर पर कोई दाग न हो, हाइट 5 फिट, रंग साफ हो और कुंवारी हों। गिरोह के कुछ सदस्य आर्टिकल की तलाश करते हैं। तंत्र क्रिया का गांव-गांव प्रचार-प्रसार होता है। वॉट्सऐप पर वीडियो भेजे जाते हैं। जो भी तंत्र क्रिया करवाना चाहता है, उसे मीडिया कहा जाता है। ये लोग पहले आर्टिकल और फिर गुरू (तांत्रिक) की तलाश करते हैं। दावा किया जाता है कि 20 नाखून वाले कछुए, 2 मुंह वाले सांप पर तंत्र क्रिया करने पर लाखों की धन वर्षा होती है। लड़के पर क्रिया करवाने पर थोड़ा पैसा और बढ़ जाता है, लेकिन लड़की पर ये क्रिया करवाने पर करोड़ों रुपए मिलते हैं।
इस दावे की वजह से लड़की की डिमांड ज्यादा होती है। गरीब परिवारों को बहला-फुसलाकर उनकी लड़कियों को राजी करवाते हैं। लड़कियों को पसंद करने से पहले उनसे एक फॉर्म भरवाते थे। जिसमें उनकी हाइट, उम्र, वजन, शरीर पर कहीं कट के निशान, ऑपरेशन की जानकारी, जेल जाने की जानकारी, प्राइवेट पार्ट के पास तिल होने की जानकारी, संबंध बनाने की जानकारी और टैटू बनवाने की जानकारी मांगी जाती थी। इस तंत्र क्रिया के लिए कई लोग होते हैं, जो पूरी तंत्र क्रिया करते हैं। तंत्र के दौरान लड़की के साथ रिलेशन भी बनाते हैं। लड़की को इस बात की जानकारी पहले से नहीं दी जाती है। तंत्र क्रिया करने वाले गुरु डिमांड पर आते हैं। अलग-अलग जिलों में ये लोग रहते हैं। ये अपने काम का वीडियो बनाकर प्रचार भी करते हैं जिससे लोग इनको ही तंत्र-क्रिया के लिए बुलाएं।
गैंग का मुखिया कौन है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। आरोपी एक दूसरे से वॉट्सऐप कॉल पर बात करते थे, इस वजह से सबको ट्रेस करने में थोड़ा समय और लगेगा। ये लोग स्लीपर सेल की तरह काम करते थे। जैसे ही कोई धनवर्षा तंत्र क्रिया करवाने के लिए कहता, ये लोग एक्टिव हो जाते। पुलिस के अनुसार ये लोग तंत्र क्रिया तो करते थे, क्योंकि इन लोगों के फोन से कई ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनमें ये लोग तंत्र-मंत्र करते दिख रहे हैं। जो स्टेशन मास्टर रघुवीर सिंह है, वो तो सूखे नारियल पर बैठकर पूरा लट्टू
की तरह घूम जाता था। जो आरोपी हमने पकड़े हैं, उनमें से 3 तांत्रिक
बनने की राह पर थे। वो लोग तंत्र क्रिया करते थे, ऐसा उन लोगों ने खुद बोला है। इनके फोन पर हमें कुछ आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिले हैं जिनमें कुछ लड़कियां बेहोशी की हालत में जमीन
पर न्यूड लेटी हुई हैं। पास में तंत्र-मंत्र का सामान भी रखा है। कई वीडियो
में तो उनके साथ रिलेशन तक बनाया गया है। आशंका है कि लड़कियों
के वीडियो पोर्न साइट पर बेचे जाते थे या फिर तंत्र क्रिया के नाम पर इन लड़कियों के साथ फिजिकल रिलेशन बनाते थे।
लड़कियां हर जगह अकेली ही जाती थीं, पेरेंट्स साथ नहीं होते थे? पेरेंट्स साथ जाते थे, लेकिन तंत्र क्रिया के समय वो लोग बाहर रहते थे। उनको तंत्र क्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं थी। यहां तक कि जो लड़की अंदर जाती थी, उसको नहीं पता होता था कि उसके साथ क्या हुआ है? ये लोग लड़कियों को बेहोश कर देते थे। एक लड़की ने बताया, मैं अंदर गई थी। पूजा हुई थी, लेकिन फिर उसके बाद क्या हुआ, पता नहीं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button