चीन के मेडल जीतने का रहस्य

बीजिंग। चीन के लोग अपनी फिटनेस के साथ खेलों में अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इसका अंदाजा ओलंपिक और एशियन गेम्स में मिले मेडल से लगाया जा सकता है। गत 2024 के पेरिस ओलंपिक में चीन ने 40 गोल्ड
समेत कुल 91 मेडल जीते और दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 2023 के
एशियन गेम्स में चीन ने 201 गोल्ड समेत कुल 383 मेडल जीते और पहले नंबर पर रहा।
चीन के ग्वांगझू में मेट्रो स्टेशन के अंदर पूरा का पूरा जिम बना दिया गया है। जिम भी सरकारी और इसमें वर्कआउट के लिए आपको एक चवन्नी खर्च नहीं करना है। सोचिए, काम खत्म करके आप मेट्रो स्टेशन जाते हैं और ट्रेन आने से पहले सिर्फ रजिस्ट्रेशन के बाद वर्कआउट कर लेते हैं। चीन के ग्वांगझू में अब ऐसा मुमकिन है। ग्वांगझू के पाझोउ मेट्रो स्टेशन के एक खाली पड़े हिस्से को 300 से ज्यादा मशीनों वाले जिम में बदल दिया गया है। ट्रेडमिल से लेकर स्क्वॉट्स मशीन तक, वर्कआउट के लिए हर शानदार मशीन आपको यहां मिल जाएगी। मेट्रो के अंदर जिम वाली यह जगह 8,000 स्क्वायर मीटर से भी ज्यादा बड़ी है। यहां जिम की हर आम मशीनों के अलावा टेबल टेनिस और पिकलबॉल खेलने की जगह भी है, साथ ही आने वालों के लिए चेंजिंग रूम और शॉवर की सुविधा भी दी गई है। वैसे इस जगह को पहले एक श्ट्रांसफर वॉकवेश् (आने-जाने का रास्ता) के तौर पर बनाया गया था, लेकिन बहुत कम लोग इसका इस्तेमाल
करते थे।
जिम के अंदर की सुविधाओं को दिखाते कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाले गए हैं। अब यह पब्लिक जिम उन लोगों के लिए बहुत मददगार है, जिन्हें अपने व्यस्त दिन में से वर्कआउट के लिए समय निकालना मुश्किल लगता है। अभी यह जिम ट्रायल के तौर पर चल रहा है, इसलिए आगे चलकर इसमें कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। (हिफी)



