युद्ध रोकने के लिए जेलेंस्की देंगे रूस को जमीन

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 4 साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है। हालांकि, अब इस जंग के खत्म होने आसार नजर आने लगे हैं। जंग की बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान जारी कर दिया है। जेलेंस्की ने कहा है कि वह रूस के साथ जंग को खत्म करने के लिए युद्ध के फ्रंट लाइन्स को फ्रीज करने के लिए तैयार हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा- सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि डरा न जाए। हमारे (यूक्रेन के) 95 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने घर खो दिए हैं और वे अभी विदेशों में या अन्य जगहों पर जीवन गुजार रहे हैं। हमें उनकी जरूरत है। हम चाहते हैं वे यूक्रेन वापस आएं, यहां रहें और अपने देश का पुनर्निर्माण करें।
बता दें कि फ्रंट लाइन्स को फ्रीज करने का मतलब है कि रूस और यूक्रेन की सेनाएं जहां हैं वहीं पर रुक जाएंगी। जेलेंस्की के इस दावे से ये सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या वे रूस को यूक्रेन की जमीन देने को तैयार हो गए हैं? दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया। इस दौरान शो के एंकर ने जेलेंस्की से पूछा- क्या आप एक ऐसे शांति समझौते को स्वीकार करेंगे, जिसमें सब कुछ अभी की स्थिति पर ही रोक दिया जाए, जहां आपके पास अपने देश का 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा हिस्सा बना रहे, चाहे युद्ध की शुरुआत कैसे भी हुई हो? इस सवाल का जवाब देते हुए जेलेंस्की ने कहा- हां, अभी हमें इसे यहीं रोक देना होगा। मुझे लगता है कि इस युद्ध को खत्म करने का यही एक वास्तविक तरीका है। हम इसे सीजफायर कह सकते हैं, या जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था- हत्याओं को रोकना कह सकते हैं।
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आगे कहा- इसे यहीं रोक देना चाहिए। और
ये बात भी जाहिर है कि आज के समय हमें रूस से कम से कम इतना तो
चाहिए ही। (हिफी)



