विश्व-लोक

रूस का बमवर्षक टीयू-95 क्रैश, 6 की मौत

रूस से जुड़ी इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रूस का बमवर्षक विमान टीयू-95 क्रैश हो गया है। इस हादसे में चालक दल के 6 सदस्यों की मौत हो गई है। बता दें कि ये विमान प्रशिक्षण मिशन के दौरान हादसे का शिकार हुआ और इसकी ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ये परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम था।
बमवर्षक विमान रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से अमूर क्षेत्र के एक निर्जन इलाके में हादसे का शिकार हुआ है। रक्षा मंत्रालय के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और चालक दल का एक सदस्य घायल है, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस बमवर्षक विमान में हथियार मौजूद नहीं थे लेकिन अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये हादसा कैसे हुआ। मंत्रालय का कहना है कि इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांचकर्ताओं की टीम बनाई गई है और उसे मौके पर भेजा गया है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टीयू-95 बॉम्बर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि टकराने के बाद विमान के फ्यूल टैंक में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई और मलबा आग की लपटों में घिर गया। विमान में सवार सात लोगों में से छह की मौत हो गई इनमें से दो की मौत अस्पताल ले जाते समय चोटों के कारण हुई बताई जा रही है। बचा हुआ क्रू मेंबर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए बाहर निकाला गया। हादसे के हालात के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि रूस के लिए वाकई ये एक बड़ी घटना है क्योंकि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है, वह इतना पावरफुल था कि परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम था। ऐसे में इस मामले की जांच में कई अहम बातें निकलकर सामने आ सकती हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button