फिल्मी

फिल्म प्रहार में राजकुमार राव उज्ज्वल की भूमिका में

मुंबई के प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर 29 सितम्बर को दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की फिल्म प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम भी मौजूद रहे। फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद हुई कानूनी लड़ाई और इस मामले में उज्ज्वल निकम की भूमिका पर केंद्रित है। फिल्म में राजकुमार राव उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनके किरदार को एक ऐसे वकील के तौर पर दिखाया गया है, जो 26/11 मामले में न्याय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाता है। फिल्म केवल उनके सार्वजनिक व्यक्तित्व पर नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, सोच, जिम्मेदारियों और उस दौर से जुड़े व्यक्तिगत पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित करती है।
फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण धावरे ने किया है। उन्होंने कहा कि ‘प्रहारश् का मकसद सिर्फ उस घटना को दोहराना नहीं है, जिसे देश पहले से जानता है, बल्कि यह दिखाना भी है कि सुर्खियां खत्म होने के बाद क्या हुआ और उसके बाद न्याय की प्रक्रिया किस तरह आगे बढ़ी। अविनाश ने कहा, “प्रहार सिर्फ उस घटना को दोहराने की कोशिश नहीं है, जिसे हम पहले से जानते हैं। यह उन चीजों को देखने की कोशिश है, जो सुर्खियां खत्म होने के बाद हुईं। उन लोगों, सवालों और न्याय की उस तलाश को समझने की कोशिश है, जो इसके बाद शुरू हुई। उज्ज्वल निकम की यात्रा ने हमें उस दुनिया में प्रवेश करने का एक रास्ता दिया। चुनौती यह थी कि वास्तविक घटनाओं पर आधारित कहानी को इस तरह बताया जाए कि दर्शक इसके केंद्र में मौजूद व्यक्ति से जुड़ सकें। मैं चाहता था कि फिल्म मानवीय, ईमानदार और जमीन से जुड़ी महसूस हो और साथ ही जो कुछ हुआ उसकी गंभीरता भी बनी रहे।”
उज्ज्वल निकम की भूमिका निभाने वाले राजकुमार राव ने कहा कि इस किरदार को निभाना उनके लिए भावनात्मक रूप से बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक चर्चित सार्वजनिक व्यक्ति की नकल नहीं करना चाहते थे, बल्कि उनके पीछे मौजूद इंसान को समझना चाहते थे। राजकुमार ने कहा, “उज्ज्वल निकम का किरदार निभाना शुरू से ही मेरे लिए दिल से महसूस की गई एक जिम्मेदारी थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button