देश

चुनावी साल में शिवराज का बड़ा दांव, राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 फीसदी डीए का ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से कई बड़े ऐलान किए जा रहे हैं। इन सबके बीच मध्यप्रदेश में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान ने राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि अब केंद्र के समान ही राज्य के कर्मचारियों को 42ः महंगाई भत्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने कर्मचारियों के हित में यह क्रांतिकारी फैसला किया है। इसके साथ ही यह महंगाई भत्ता कर्मचारियों को जनवरी से ही मिलेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा से कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। कर्मचारियों के हितों में हमने अनेकों क्रांतिकारी फैसले किए हैं। पिछले दिनों मैनें घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देंगे। उन्होंने कहा कि 42ः महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से ही देंगे। छठा वेतनमान लेने वाले कर्मचारियों के वेतन में भी समान वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने यह फैसला भी किया है कि जिन्होंने 1 जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूर्ण कर लिए हों, उन सबको चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा।
शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह- दो, उप समूह-चार एवं पटवारियों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगने के बाद इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियों पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर पटवारियों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाने के कुछ ही घंटे बाद चौहान ने यह रोक लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button