लेखक की कलम

माननीयों को सब कुछ माफ

लोकतंत्र में लोक अर्थात् जनता ने जिसको चुनकर प्रतिनिधि बना दिया तो वह माननीय हो गया है। इन माननीयों पर मजाल क्या कि कोई उंगली उठा सके इसलिए किसी को भी थप्पड़ मार दें अथवा गरबा जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में फिल्मी गाने पर थिरकने लगें। छत्तीसगढ़ मंे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गरबा महोत्सव के दौरान एक फिल्मी गाने पर थिरकते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसी तरह बिहार मंे प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कार्यालय मंे प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने एक बुजुर्ग को थप्पड़ मार दिया। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार मंे परिवर्तन लाना चाहते हैं। अगर ऐसा ही बदलाव लाना है तो लालू यादव का बिहार क्या बुरा था? यह मामला भी जनसुराज पार्टी द्वारा कथित रूप से किराये पर गाड़ी लेने और भुगतान न करने का बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के महोबा में भाजपा विधायक वृजभूषण राजपूत ने कृषि बीज भंडार के प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिये। माननीय हैं, इन्हें सब माफ है।
काली जुल्फें रंग सुनहरा… तेरी जवानी तौबा तौबा रे… दिलरुबा ओ दिलरुबा… इस गाने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गरबा के कार्यक्रम में डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विपक्षी पार्टी के नेता मंत्री जी पर निशाना भी साध रहे थे। अब इस मामले पर मंत्री जी की सफाई आई है। सोशल मीडिया की टिप्पड़ी से नाराज होकर मंत्री ने चिरमिरी के गरबा मंच से बड़ा बयान दिया। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गरबा महोत्सव के दौरान सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। मंत्री ने संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की बात कही है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया में सोच समझकर लिखें नहीं तो इसका जवाब सोशल मीडिया से ही देने वाला हूं, वो लिखना-पढ़ना भूल जाएंगे।
दरअसल, पिछले दिनों मनेंद्रगढ़ अस्पताल में नवजात की मौत को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा की सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आई थी। मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में प्रसव के बाद एक नवजात की मौत का मामला सामने आया था। इस मामले में परिजनों ने डॉक्टरों पर कथित लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की थी।इसी मामले को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। पोस्ट में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पर भी टिप्पणी की और गरबा कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए।
इसके बाद गरबा महोत्सव के दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर संस्कृति और परंपराओं को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने कहा कि संस्कृति और परंपराओं को समाप्त करने की कोशिशों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और इनका संरक्षण समाज की जिम्मेदारी है।फिलहाल, इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ की राजनीति में दो मुद्दे चर्चा में हैं। एक ओर नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच और दूसरी ओर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी।
उधर, जनसुराज पार्टी के प्रदेश
अध्यक्ष मनोज भारती का पार्टी कार्यालय में हुई मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि यह घटना 14 अक्टूबर की है। विधानसभा चुनाव में कई वेंडरो ने पार्टी के लिए काम किया था, जिनके पैसे का भुगतान अभी तक पार्टी की तरफ से नहीं किया गया है। 14 अक्टूबर को दीपक इंटरप्राइजेज के दीपक कुमार अपने पिता के साथ जनसुराज पार्टी को किराये पर दी गई गाड़ियों का बकाया रेंट लेने के लिए पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। यहां बकाये पैसे को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ दीपक और उसके पिता की बहस हो गई। इस दौरान मनोज भारती ने दीपक के पिता को एक थप्पड़ मार दिया। दीपक ने पिता को थप्पड़ मारे जाने के बाद गुस्से में मनोज भारती पर हमला बोल दिया। वीडियो में दीपक ये कहते हुए सुनाई भी दे रहा है, आपने हाथ कैसे उठा दिया? एक अन्य खबर में, बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में पासवान चैक सब्जी मंडी के पास महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया था। औद्योगिक थाना में तैनात महिला दरोगा नेहा कुमारी कोर्ट ड्यूटी से लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पर गलत तरीके से खड़ी एक कार के कारण जाम लगा हुआ था। महिला दरोगा ने कार चालक से गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा, जिसके बाद कार में मौजूद चालक और उसकी पत्नी उनसे उलझ गए। आरोप है कि दोनों ने महिला दरोगा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और उनकी वर्दी के साथ छेड़छाड़ की। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अधिवक्ता पर भी महिला दरोगा के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। वहीं, नगर थाना के एक सिपाही ने जब हस्तक्षेप किया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला दरोगा ने थाना को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला, तो आरोप है कि उनका मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद उन्होंने दूसरे फोन से गश्ती टीम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद हिरासत में लिए गए अधिवक्ता के समर्थन में कई
वकील औद्योगिक थाना पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई का कारण पूछा। वहीं, पीड़ित महिला दरोगा नेहा कुमारी ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया।
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में, भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने सरकारी बीज गोदाम के प्रभारी को उस समय थप्पड़ मार दिया जब उन्होंने उसे किसानों के बीच मुफ्त वितरण के लिए रखे गए लगभग 100 बोरी चने के बीज एक पिकअप वाहन में लादते हुए पकड़ा।
लगभग 4 लाख से 5 लाख रुपये मूल्य के बीज जब्त कर लिए गए, जबकि पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।यह घटना चरखारी स्थित सरकारी कृषि बीज भंडार में घटी, जहां किसानों के बीच मुफ्त वितरण के लिए रखे गए चने के बीजों के लगभग 100 बोरे कथित तौर पर एक पिकअप वाहन में अनधिकृत परिवहन के लिए लादे जा रहे थे।
सरकारी बीजों की संदिग्ध हेराफेरी की सूचना मिलने के बाद विधायक राजपूत ने गोदाम प्रभारी सोनू यादव से झड़प की। रिपोर्ट में दिए गए घटनाक्रम के अनुसार, झड़प के दौरान विधायक ने यादव पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से संबंध होने का आरोप लगाया और उन्हें थप्पड़ मारा। (अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button