देश

महिलाओं ने रोका मंत्री का काफिला, सीएम के बड़े एलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। लक्सर और खानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को उन्होंने आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी घोषणा की। उन्होंने इस संबंध राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी अनुरोध करने की बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने इससे पहले डामकोठी में उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान और राहत बचाव को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान भी बनाया जाएगा।
गरुड़ थाना बैजनाथ के गगरीगोल कस्बा निवासी एक अधेड़ ने अपनी पत्नी को रात में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार रात की है। सूचना मिलते ही एक घंटे बाद सीईओ बागेश्वर मौके पर पहुंचे। जबकि थाना बैजनाथ पुलिस सीईओ के आने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा की महिलाओं ने रोका मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का काफिला रोका। महिलाओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के खिलाफ की नारेबाजी। जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूटा। महिलाओं का कहना है कि जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन विधायक या स्थानीय प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक।
मणिपुर की घटना के विरोध में महानगर कांग्रेस ने देवपुरा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरा कार्यकर्ताओं ने घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button