देश

अमरनाथा यात्रा के लिए रवाना हुआ 22वां जत्था

जम्मू। जम्मू में शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। पूरे जोश के साथ श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं। वहीं, आज अमरनाथ यात्रा के लिए नया जत्था रवाना हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच 3 हजार 898 तीर्थयात्रियों का 22वां जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर से रवाना हो गया है। वे दक्षिण कश्मीर पहुंच कर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 1 जुलाई को अनंतनाग के पहलगाम और गांदरबल जिलों के बालटाल से वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 3.25 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुल 3,898 तीर्थयात्री हैं। जिसमें से 2 हजार 898 पुरुष हैं, 898 महिलाएं, 90 साधु और 12 बच्चे हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की भारी सुरक्षा के बीच 149 वाहनों के काफिले में सुबह यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए।
अधिकारियों ने कहा कि बालटाल की ओर जाने वाले 1 हजार 292 तीर्थयात्री 50 वाहनों में भगवती नगर शिविर से निकलने वाले पहले लोग थे। उसके बाद 99 वाहनों का दूसरा काफिला 2 हजार 606 तीर्थयात्रियों को लेकर पहलगाम के लिए रवाना हुआ था।
जिस दिन तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाई थी। तब से अब तक 1.2 लाख से अधिक तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए भगवती नगर शिविर से निकल चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button