Uncategorized

मामा को लाड़ली बहनों तो कमलनाथ को किसानों का सहारा

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

मध्य प्रदेश मंे इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है। चार बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले शिवराज सिंह चैहान को लाड़ली बहन योजना का बहुत भरोसा है जिसकी धनराशि बढ़ाकर तीन हजार कर दी गयी है। उधर, कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कमलनाथ ने पांच बड़ी घोषणाएं की हैं। इनमंे प्रमुख रूप से किसानों के हित मंे काम करने की बात कही गयी है। इस तरह कमलनाथ को इस बार किसानों का सहारा है।

लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3 हजार: चैहान

सिंगरौली जिले के सरई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान ने 5 बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया है। शिवराज सरकार प्रदेश में बहना सेना का गठन करेंगे, जंगल के रहवासियों को जंगल का अधिकार मिलेगा, रेप की सजा फांसी होगी और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलेंगे। शराब के अहातों को बंद करेंगे। बैगा जाति को अति पिछड़ी जाति में शामिल किया जाएगा। सीएम ने महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश देते हुए कहा कि लूटने वाला जाएगा, कमाने वाला खाएगा, नया जमाना आएगा। इस दौरान उन्होंने चरण पादुका योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहक में सामग्री वितरित की। संवाद के दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस योजना को बंद कर दिया था, अब मामा इसे दोबारा चालू कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपये तक करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने किसानों का ऋण माफ करने की बात कही है। इसके अलावा सीएम ने कई और महत्वपूर्ण विषयों पर जनता के साथ संवाद किया है। शासकीय महाविद्यालय परका और सरई में विज्ञान एवं कॉमर्स की कक्षाएँ प्रारंभ होंगी। उन्होंने कहा सिंगरौली क्षेत्र में बैगाओं को अति पिछड़ी जनजाति में शामिल किया जायेगा। निवास में उप तहसील कार्यालय और कॉलेज खोला जायेगा। ग्राम माड़ा रजमिलान, खुटार और सरई में सीएम राइज स्कूल खुलेंगे।
मुख्यमंत्री ने 672 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत की रिहंद माईक्रो सिचाई परियोजना का शिलान्यास किया और 9 करोड़ 90 लाख की लागत के शासकीय महाविद्यालय देवसर के सभागार तथा उत्कृष्ट विद्यालय देवसर के खेल मैदान की बाउण्ड्री वॉल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री चैहान ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार, दोनों निरंतर गरीबों की सेवा और कल्याण के कार्य करती रहती हैं। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उन्हें आत्म-निर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कृषि न्याय योजना लागू होगी: कमलनाथ

मध्यप्रदेश में अभी चुनाव में तीन महीने से अधिक का वक्त बचा है लेकिन राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों की ओर लोकलुभावन घोषणाओं की बौछार जारी है। अब राज्य के पूर्व सीएम और राज्य कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ऐलान किया है कि यदि राज्य में हमारी सरकार बनती है तो फिर हम कृषि न्याय योजना लागू करेंगे। कमलनाथ ने इसके तहत पांच बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इसका ऐलान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की शिवराज सरकार की जमकर खिंचाई की। कमलनाथ ने कहा- कि आज राज्य में किसान खाद के लिए भटक रहा है। यदि किसान अपनी आवाज उठाता है तो फिर उस पर एफआईआर और मुकदमा होता है। उन्हें जेल भेज दिया जाता है। शिवराज जी ने मध्यप्रदेश को अंधकार युग में धकेल दिया है जो शिवराज विपक्ष में रहकर कहते थे बिजली के बिल मत चुकाना मामा है ना और कहते थे इनवर्टर मत खरीदना आज उन्हीं मामा जी ने मध्य प्रदेश को इनवर्टर की जगह जनरेटर युग में धकेल दिया है। किसान भाइयों का सम्मान करने के बजाय शिवराज सरकार ने 18 सालों में किसानों के साथ अन्याय किया है, किसानों को एमएसपी पर दिए जाने वाला बोनस बंद कर दिया है जब उसे खाद की जरूरत होती है तो किसान को खाद नहीं मिलती, बीज की जरूरत होती है तो बीज नहीं मिलता और जब फसल पककर तैयार होती है तो सही न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलता। मोदी सरकार की संसदीय समिति ने दिसंबर 2022 में यह बताया है कि मध्य प्रदेश देश के उन 4 राज्यों में शामिल है जिसके किसानों की आमदनी बहुत अधिक घट गई है। साल 2015 में जो आमदनी 9700 रुपये प्रति माह थी वह घटकर 8339 रुपए प्रतिमाह हो गई है। देश के सभी बड़े राज्यों में आमदनी के मामले में मध्य प्रदेश का किसान बहुत नीचे है।
इस मामले में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा, जिन्होंने किसानों से धोखा किया, वे न्याय की बात कर रहे हैं। 5 हॉर्स पावर तक के किसानों के पंप के बिल माफ करने की घोषणा की है। उन्हें 92 से 93 फीसद सब्सिडी तो सरकार पहले से ही दे रही है। कमलनाथ ने फिर कर्ज
माफी की बात की। इनके धोखे की वजह से किसान ओवरड्यू हो गया। खाद-बीज नहीं ले पाया।
उधर, प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कमलनाथ और कांग्रेस पर घोर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कई सवालों को दागा। पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार आ रही है जिससे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भयाक्रांत है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब आप मुख्यमंत्री थे तब आप की पार्टी और आपने किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ करने का वचन दिया थ, वह पूरा क्यों नहीं हुआ? (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button