देश

भाजपा ने कपिल मिश्रा को दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष किया नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कपिल मिश्रा को चार साल के लंबे इंतजार के बाद पार्टी की दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कपिल मिश्रा की नियुक्ति करने वाले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनका नाम इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित पार्टी के नये पदाधिकारियों की सूची में था, लेकिन किसी कारण से इसकी घोषणा नहीं की जा सकी थी। आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके कपिल मिश्रा अगस्त 2019 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेद सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा ने भाजपा के टिकट पर मॉडल टाउन निर्वाचन क्षेत्र से किस्मत आजमाई थी, जिसमें उन्हें श्आपश् नेता अखिलेश पति त्रिपाठी से हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button