चौहान के 15 संकल्प

आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चेोहान ने 15 संकल्प व्यक्त किये हैं। राज्य मंे तीन महीने के बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए इन संकल्पों को चुनावी वादे के रूप मंे देखा जा रहा है। अगली बार सरकार बनने पर उनसे इन वादों के बारे मंे पूछा जरूर जाएगा। शिवराज सिंह चैहान ने वादा किया है कि अगली बार सरकार बनने पर एक करोड़ लोगों को राज्य मंे गरीबी रेखा से ऊपर लाया जाएगा। अर्थव्यवस्था का आकार 45 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। चेोहान ने वादा किया है कि हर व्यक्ति की आमदनी को दुगना कर दिया जाएगा। किसानों के लिए संकल्प व्यक्त किया गया है कि 65 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी और कृषि उत्पादन को बढ़ाकर 10 करोड़ मीट्रिक टन किया जाएगा। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी शिवराज सिंह चैहान ने संकल्प लिया है कि राज्य को कुपोषण से मुक्त कराएंगे। सभी मेडिकल कालेजों मंे नर्सिंग कालेज बनाए जाएंगे। मेडिकल कालेजों की संध्या बढ़ेगी। दरअसल जब से कांग्रेस ने चैहान सरकार के खिलाफ 50 प्रतिशत कमीशन की एक कथित चिट्ठी को वायरल किया है तब से चौहान सरकार चौकन्नी हुई है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चेोहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भोपाल में ध्वजारोहण के बाद कहा कि अब प्रदेश में सभी को स्वास्थ्य और सभी को घर मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी सरकार के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर गरीब परिवार को मकान देने के लिए मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू की जाएगी। इसके साथ ही जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास प्लस एप में नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत घर बनाकर दिये जाएंगे। चैहान ने साथ ही ये भी कहा कि अब प्रदेश में टैक्स न भरने वाले परिवारों को भी 5 लाख तक मुफ्त ईलाज मिलेगा।
शिवराज सिंह चैहान ने दावा किया है कि पहले प्रदेश बीमारू राज्य कहा जाता था लेकिन अब इसकी अर्थव्यवस्था का आकार 45 लाख करोड़ रुपये तक ले जाना है। समारोह में उन्होंने ये भी बताया कि प्रदेश में 10 सामाजिक क्रांतियां लाने का लक्ष्य रखा गया है। जो इस प्रकार है- भूमि और आवास, महिला सशक्तिकरण, किसानों का कल्याण, कमजोर वर्ग का कल्याण, कौशल और रोजगार, गरीब कल्याण, शिक्षा की क्रांति, सबके लिए स्वास्थ्य, सांस्कृतिक अभ्युदय और सुशासन की क्रांति। परेड मैदान में शिवराज ने अपनी सरकार के 15 संकल्प भी बताएं।
सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के रूप में मध्यप्रदेश में सुशासन की एक नई क्रांति प्रवाहित हुई है। अभियान के प्रथम चरण में 83 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। अभियान के दूसरे चरण में 68 लाख 46 हजार से अधिक आवेदनों व 1 लाख 73 हजार से अधिक सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का उदय हुआ है। शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का विस्तार किया जाएगा। अभी 4-5 पंचायतों में एक सीएम जनसेवा मित्र कार्यरत हैं। आने वाले समय में हर 50 परिवार में एक सीएम जनसेवा मित्र को रखेंगे, जो उन परिवार की चिंता करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुलिस के साथी प्रदेश में कानून और व्यवस्था को बनाये रखने के लिए दिन-रात कार्य करते हैं। आरक्षक से उपनिरीक्षक स्तर के कर्मचारियों को शासकीय कार्य के लिए की गयी यात्रा हेतु प्रतिमाह 15 लीटर पेट्रोल की कीमत की प्रतिपूर्ति की जायेगी। पौष्टिक आहार भत्ते को 650 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये और किट क्लोथिंग भत्ते को बढ़ाकर 5000 रुपये करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय नौकरियों में भर्ती करने के साथ-साथ स्व-रोजगार की कई योजनाएं मध्य प्रदेश में निरंतर चल रही हैं। अब 22 अगस्त को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना भी लॉन्च होगी। इसके तहत युवा काम भी सीखेंगे और उन्हें 8 से 10 हजार रुपये महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
ध्यान रहे कि विधानसभा चुनाव से पहले एक चिट्ठी ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी। इस चिट्ठी को लेकर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। वायरल चिट्ठी में ठेकेदारों के एक संगठन द्वारा कथित तौर पर 50 फीसदी कमीशन देने पर भुगतान मिलने का आरोप लगाया गया है। ये चिट्ठी जबलपुर हाईकोर्ट को लिखी गई थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में ट्वीट कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने प्रियंका गांधी के आरोपों को झूठा बताते हुए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। बीजेपी नेताओं द्वारा दर्ज कराई गई इस एफआईआर में प्रियंका गांधी केअलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी है। प्रदेश सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने भी राजधानी भोपाल में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। बीजेपी नेताओं ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को भ्रामक और भय फैलाने वाला बताया है। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा संयोगितागंज थाना एवं ईओडब्ल्यू विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई। बीजेपी नगर के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस 50 फीसदी कमीशन की मांग संबंधित एक पत्र को लेकर अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया है, इसी तरह के ट्वीट को कमलनाथ सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने भी बगैर सोचे समझे किया है। गौरव रणदिवे ने दावा किया कि बीजेपी के किए गए कार्य से परेशान होकर कांग्रेस प्रदेश एवं देश में इस तरह के झूठ फैलाने का कार्य कर रही है। इनके ऐसे कृत्य के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा और कमलनाथ के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है, जिससे भविष्य में ये लोग इस तरह का भ्रम और झूठ न फैला सकें।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक अखबार की खबर को पोस्ट करते हुए लिखा था कि, मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। उन्होंने कर्नाटक चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि, कर्नाटक में भ्रष्ट बीजेपी सरकार 40 फीसदी कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में बीजेपी भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। इस चिट्ठी के प्रभाव को कम करने के लिए शिवराज सिंह चैहान ने 15 संकल्प जनता के सामने रखे हैं। (हिफी)
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)