संयुक्त राष्ट्र सदस्यों को कबूल करना होगा बदलाव का वक्त आ गया : एस जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मौजूदा जी20 बैठक महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया आर्थिक और पर्यावरणीय संकट और युद्ध से प्रभावित है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि दुनिया की स्थिति कहीं अधिक चिंताजनक है। विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सदस्यों को यह कबूल करना होगा, बदलाव का वक्त आ गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि 2023 कहीं अधिक जटिल है। हमने महामारी का सामना किया है और इसका प्रभाव भयावह रहा है। इसके अलावा यूरोप में ईंधन का संघर्ष और भोजन पर प्रभाव पड़ रहा है। आर्थिक परिणामों वाली जलवायु घटनाएं अधिक बार हो रही हैं। दुनिया में स्थिति पहले से कहीं अधिक चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जी20 खाद्य-ऊर्जा-जलवायु के बारे में है। जब तक हम अपनी दैनिक जीवनशैली नहीं बदलते और जलवायु-अनुकूल परिवर्तन नहीं लाते, कुछ भी नहीं बदलेगा।
विदेशमंत्री ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि ‘लूजिंग स्टॉक’ के बारे में कौन बात करता है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारी पड़ोस नीति प्रथम है। पड़ोस सुरक्षित और समृद्ध रहे। हम पड़ोस के आगे भी जा रहे हैं। मैंने देखा कि कैसे दुनिया ने हम पर दबाव बनाने के लिए कश्मीर का इस्तेमाल किया। आर्टिकल 370 को निरस्त करना पिछले 10 वर्षों की हमारी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। पाकिस्तान इस पर आज भी बात करता है, लेकिन आप सोचिए पाकिस्तान को लेकर अब दुनिया बात क्यों नहीं करती। बात साफ है३ लूसिंग स्टॉक में कौन इंवेस्ट करेगा? पाकिस्तान की कम चर्चा बाजार का फैसला है। गिरते स्टॉक कौन देखता है। विदेश मंत्री ने कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है। उन्होंने कहा कि इस एक वाक्य में प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के दिल की बात कह दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक राजनीति की बहुत गहरी समझ है और उनका बयान ‘ये युद्ध का युग नहीं है’ रूस-यूक्रेन युद्ध पर वैश्विक भावना का सार है। विदेश मंत्री ने कहा कि सिर्फ वे एक वाक्य, जो उन्होंने समरकंद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान कहा था। एक तरह से, अगर मैं वैश्विक भावना का एक वाक्य लूं, तो वैश्विक भावना आज समाधान के रूप में संघर्ष या युद्ध की कल्पना नहीं करती है, क्योंकि हर किसी के जीवन पर इसके बहुत सारे परिणाम होते हैं। मैं कहूंगा कि उन्होंने उस एक वाक्य में, बहुत विविध देशों के विचारों को स्पष्ट कर दिया है।