देश

एमपी सरकार की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस करेगी 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा शुरु

भोपाल। कांग्रेस 19 सितंबर से मध्य प्रदेश के सात स्थानों से जन आक्रोश यात्रा शुरु करेगी जो प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ और पार्टी में मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार में ष्ष् बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचारष्ष् का आरोप लगाया और कहा कि वह बेरोजगारी घटाने तथा महिलाओं एवं दलितों के खिलाफ अपराध से निपटने में विफल रही है। सुरजेवाला ने कहाए ष्मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 225 महीनों के दौरान 250 से अधिक घोटाले हुए हैं। शिवराज सिंह चौहान के 18 साल के शासन के खिलाफ लोगों में असंतोष श्जन आक्रोशश् में बदल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में गंभीर अराजकताए अपराधए भयए अत्याचार और लूटपाट देखी जा रही है।
सुरजेवाला ने कहाए ष्आदिवासीए किसानए दलितए बेटियांए बेटेए पिछड़े वर्ग और युवाओं सहित सभी वर्ग राज्य को बचाने के लिए इस सरकार को हटाना चाहते हैं।ष् उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 18 वर्षों में मध्य प्रदेश में 58ए000 महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया और लगभग 67ए000 महिलाओं का अपहरण कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को उजागर करने के लिए कांग्रेस 19 सितंबर से प्रदेश के सात स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी और यह यात्रा 15 दिनों में मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा से गुजरते हुए सामूहिक रूप से 11ए400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। विपक्ष के नेता गोविंद सिंहए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अरुण यादवए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेलए जीतू पटवारी और अजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी तथा कांतिलाल भूरिया सहित कांग्रेस नेता विभिन्न स्थानों से यात्रा का नेतृत्व करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान सुरजेवाला ने श्श्बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचारश्श् का आरोप लगाते हुए शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगायाए श्श्इस सरकार ने श्महाकाल लोकश् ;उज्जैन में भगवान महाकाल मंदिर परिसर में एक गलियाराद्धए बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य योजनाओं के निर्माण को भी भ्रष्टाचार से नहीं बख्शा।श्श् सुरजेवाला ने सीधी में पेशाब करने की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में दलितोंए महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ ष्अत्याचारष् किए जा रहे हैं।
इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है लेकिन उसका औपचारिक कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। चुनाव नजदीक आने के साथए सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों ही जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने या तो यात्राएं निकाली हैं या योजना बनाई है।
भाजपा ने ष्लोगों का आशीर्वाद लेनेष् के लिए पहले ही श्जन आशीर्वाद यात्राश् शुरू कर दी है। विभिन्न स्थानों से निकाली जा रही भाजपा की यात्राएं 25 सितंबर को भोपाल में समाप्त होंगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ष्महाकुंभष् या भाजपा कार्यकर्ताओं की विशाल सभा को संबोधित कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button