देश

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील ने समीक्षा बैठक की, लोकसभा चुनाव 2019 में हारी हुई 14 सीटों पर जीत का मंत्र दिया

लखनऊ। यूपी में हारी सीटों लेकर को 2024 में जीतने के लिए भाजपा रणनीति बनाने में जुटी है। राजधानी लखनऊ में आज पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने 2019 लोकसभा चुनाव में हारी हुई 14 सीटों पर समीक्षा बैठक की। ब्रज की रसोई गेस्ट हाउस में हुई इस मीटिंग में 14 लोकसभा सीटों के प्रभारियों और संयोजकों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत बीजेपी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि ‘आज हुई मीटिंग में उन लोकसभा सीटों को चिन्हित किया है। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने निर्देश दिए हैं कि सभी सीटों पर जीतोड़ मेहनत की जाए और पार्टी के सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर इन सीटों को जिताने के लिए लग जाएं। हम जीत के लक्ष्य के साथ ही सभी लोक सभा सीटों पर संगठनात्मक कार्य करेंगे।’
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के लोगों को अपना मत भी बताना चाहिए कि वह किसके साथ में है। वो सनातन धर्म के पक्ष मे है या फिर सनातन के विरोधी हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील बंसल 2019 में हारी हुई तमाम सीटों की समीक्षा करेंगे। सुनील बंसल को हारी हुई सीटों का प्रभार दिया गया है।समीक्षा बैठक लखनऊ के रायबरेली, लालगंज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, नगीना, बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, घोसी, गाजीपुर, संभल, मुरादाबाद, मैनपुरी,रामपुर और आजमगढ़ की सीटों की समीक्षा होगी। इन सभी 16 सीटों पर बीजेपी को 2019 की लोकसभा चुनाव में हर का सामना करना पड़ा था हालांकि बीजेपी ने उपचुनाव में रामपुर और आजमगढ़ की सीट पर जीत हासिल कर ली थी। लेकिन समीक्षा 2019 की लिहाज से सभी सीटों पर की जाएगी।
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल का उत्तर प्रदेश में साल 2013 से 2022 तक की लंबा कार्यकाल रहा है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में बीजेपी के संगठन को जमीन से आसमान तक पहुंचाने का काम किया जिसका नतीजा निकला की उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा, 2017 का विधानसभा, 2019 का लोकसभा और 2022 का विधानसभा चुनाव अभूतपूर्व तरीके से जीता। 2022 विधानसभा चुनाव के बाद सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन पद से राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। हालांकि बीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदलाव किया लेकिन सुनील बंसल को पूर्व की तरह ही राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बनाया। उनके ऊपर देश के उन सीटों की जिम्मेदारी है जो भारतीय जनता पार्टी 2019 के चुनाव में हार गई थीं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की 16 हारी हुई सीटों की जिम्मेदारी है। हालांकि भाजपा ने लोकसभा के उप-चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल कर ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button