देश
धामी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

-ओम प्रकाश उनियाल
देहरादून। (हिफी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्नारी शक्ति वंदनश् विधेयक के लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश में मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में यह सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रदेश में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।