देश
भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

-ओम प्रकाश उनियाल
देहरादून। (हिफी)। प्रखर विचारक, त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति, एकात्म मानववाद के प्रणेता, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा देहरादून महानगर के कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर सिद्धार्थ अग्रवाल ने पार्क में पूज्य दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही स्वच्छता एवं वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैंट विधायिका श्रीमती सविता कपूर समेत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व महानगर पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।