देश

कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों के पासय पीएम का विपक्ष पर हमला, मोदी, यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधने के साथ-साथ अपनी सरकार में किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। साथ ही पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में बिल का समर्थन किया है। घमंडिया गठबंधन के नीयत में खोट है, आने वाले टाइम में कोई चाल नहीं चलेगी। पीएम ने भोपाल के जंबूरी मैदान पर भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। जब मोदी गारंटी देता है, तो वह जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है।’ मोदी ने महिलाओं को लोकसभा-विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने वाले ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का जिक्र किया। इसी बहाने उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथ लिया। मोदी ने कांग्रेस पर कहा कि कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे। अब कांग्रेस एक कंपनी बन गई है।
नारों से लेकर नीतियों तक हर चीज आउटसोर्स कर रही है। ये ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस में अब अर्बन नक्सलियों की चल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने आपको जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई। लोकसभा-राज्यसभा में 33 फीसदी सीट आरक्षित करने का कानून ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित हुआ। कांग्रेस और उसके नए घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में इस बिल का समर्थन बहुत खट्टे मन से किया। इनके गठबंधन में जितने लोग हैं, वही लोग हैं, जिन्होंने 30 साल तक इस कानून को पारित नहीं होने दिया। मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग माताओं-बहनों को धोखा देने का तय करके बैठे हैं। कांग्रेस के घमंडिया साथी वही हैं, जिन्होंने इस कानून को रोकने के लिए हर मर्यादा तोड़ी है। इनकी यह सोच आज भी नहीं बदली है। ये लोग बौखलाए हैं। ये अब एक नया खेल खेलेंगे। पक्का मानिए। यह नारी शक्ति को बांटने की पूरी कोशिश करेंगे। अफवाहें फैलाएंगे। मोदी ने कहा कि देवी अहिल्या बाई और रानी दुर्गावती सहित हमारे अनेक पूर्वजों ने भारत की विरासत को समृद्ध करने में भूमिका निभाई। कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी इस विरासत-सनातन को समाप्त करना चाहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button