देश

भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय प्रधानाचार्य मेहता और शिक्षिका रेनू राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

नैनीताल। नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की शिक्षिका और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू बिष्ट और एनएसएस इकाई की ओर से प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के रूप में उल्लेखनीय कार्य के लिए रेनू बिष्ट को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। समारोह में पूरे देश के सभी राज्यों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 इकाइयों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया और प्रत्येक चयनित इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रधानाचार्य को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर रेनू बिष्ट को एक प्रशस्ति पत्र एक मेडल और प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को ट्रॉफी दी गई। साथ ही विद्यालय की एनएसएस इकाई को 2 लाख की नकद धनराशि व कार्यक्रम अधिकारी रेनू को डेढ़ लाख नकद धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button