देश
प्रदेश में बनेंगे 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्र, धनराशि भी हुई जारी, जल्द ही जनता को होंगे समर्पित

देहरादून। प्रथम चरण में प्रति भवन के निर्माण के लिए दो लाख व दूसरे चरण में कुल एक लाख 34 हजार 327 प्रति भवन के हिसाब से धनराशि मिली है। उत्तराखंड में नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत 3940 भवनों का निर्माण किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि भवनों के निर्माण के लिए धनराशि भी मिल गई है। जल्द इनका निर्माण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पहाड़ी जनपदों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। वहां पर हमारे नौनिहालों को काफी सहुलियत मिलेगी। प्रथम चरण में प्रति भवन के निर्माण के लिए दो लाख व दूसरे चरण में कुल एक लाख 34 हजार 327 प्रति भवन के हिसाब से धनराशि मिली है।