एमपी में बागी बढ़ा रहे भाजपा और कांग्रेस की मुश्किल

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और जैसे ही भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चेहरे उजागर किए। उसके बाद से कई सीटों पर घोषित प्रत्याशियों का विरोध भी हो रहा है। बता दें कि इस विरोध के चलते ही कांग्रेस ने अपने सात प्रत्याशी बदल दिए। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों से टिकट की दावेदारी कर रहे कुछ दावेदार तो बागी भी हो गए हैं।
निवाड़ी से भाजपा के नंदराम कुशवाहा, शुजालपुर से कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बंटी ,जावरा सीट से करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर का नाम शामिल है। बता दें की दो बार विधायक रहीं रेखा यादव भी बिजावर सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं शिवराज सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नंदराम कुशवाहा निवाड़ी विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे थे लेकिन अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इसका ऐलान भी उन्होंने कर दिया है। वहीं छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से दो बार विधायक रहीं रेखा यादव भी चुनावी मैदान में हैं वह सपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं बता दें की रेखा यादव बिजावर से भाजपा से टिकट मांग रही थीं। लेकिन उनका टिकट कट गया और भाजपा ने ललिता यादव को टिकट दे दिया जिसके बाद रेखा यादव भी सपा के टिकट पर मैदान में आ सकती हैं। वहीं शुजालपुर सीट की बात करें तो यहां पर कांग्रेस से टिकट की दावेदारी योगेंद्र सिंह बंटी कर रहे थे लेकिन उनका टिकट कट गया अब बगावती मूड में बह नजर आ रहे हैं योगेंद्र ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने नामांकन दाखिल करने का भी ऐलान किया है उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय जाकर कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर मैं पर्चा दाखिल करूंगा।
वहीं जावरा सीट से कांग्रेस पार्टी से करणी सेवा के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर टिकट मांग रहे थे लेकिन यहां पर कांग्रेस ने वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया है अब जीवन सिंह शेरपुर ने यहां पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
सुमावली विधानसभा सीट से भी कांग्रेस नेता कुलदीप सिकरवार ने बगावत कर दी है बता दें कि पहले कुलदीप सिकरवार को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था लेकिन बाद में टिकट बदलकर अजब सिंह कुशवाहा को दे दिया है। बसपा ने बुधवार को जारी अपनी लिस्ट में कुलदीप सिकरवार को सुमावली से प्रत्याशी बना दिया है। कुलदीप सिकरवार ने कहा कि मुझे टिकट दिया क्यों ?? था मुझे टिकट दे दिया और काट दिया यह मेरे साथ सुमावली विधानसभा के लोगों का अपमान है।
वहीं बात करें खरगोन के भगवानपुरा क्षेत्र की तो यहां पर पूर्व विधायक जमुना सिंह सोलंकी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है बता दें की जमुना सिंह सोलंकी भाजपा से पूर्व विधायक हैं अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे उन्होंने सांसद गजेंद्र पटेल पर टिकट कटवाने का भी आरोप लगाया है।
बुरहानपुर सीट पर भी भाजपा नेता और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने यह घोषणा की है और उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।