देश

सामाजिक न्याय के नाम पर केवल अपना परिवार साधने का चतुर नाम है सपा : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्घ्सश् पर लिखा कि ‘सामाजिक न्यायश् एक आंदोलन है, इसमें हाथ-से-हाथ मिलाकर साथ चलना है। इसमें जितने लोग जुड़ते जाएंगे, ये आंदोलन उतना ही सशक्त होगा और उतनी ही जल्दी अपने मकसद में कामयाब होगा।श्श् इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि श्सामाजिक न्याय के नाम पर केवल अपना परिवार साधने का चतुर नाम है समाजवादी पार्टी। सपा बहादुर अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते उनका पूरा कुनबा ही सत्ता की किसी न किसी कुर्सी से चिपका था। सामाजिक न्याय की मलाई खुद के परिवार ने उड़ाई।
इससे पहले अखिलेश यादव के साथ दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रतिमा के अनावरण से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में एक स्पष्ट संदेश गया है। कांग्रेस के साथ अखिलेश यादव के तल्घ्ख रिश्घ्तों के बीच स्टालिन से उनकी बढ़ती करीबी के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। इस पर भी केशव मौर्य ने पलटवार करते हुए लिखा था कि श्पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण देने का ऐतिहासिक काम पूर्व प्रधानमंत्री श्री वी पी सिंह जी ने किया था। लेकिन उनको अधिकार देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। तमिलनाडु में विश्वनाथ जी की मूर्ति अनावरण में शामिल होकर अखिलेश यादव पिछड़ों को गुमराह नहीं कर सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button