देश
राष्ट्रपति मुर्मू से सीएम योगी ने की मुलाकात, खादी की शॉल और श्रीकृष्ण की मूर्ति की भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम योगी ने राष्ट्रपति को खादी की शॉल और श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिनों के यूपी दौरे पर आई हुई है। इसके सीएम सीएम ने राष्ट्रपति का आभार जताया है।