
राजस्थान के नए सीएम होंगे भजनलाल शर्मा
नई दिल्ली। राजस्थान को अब नया सीएम मिल गया है। सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसका फैसला विधायक दल की बैठक में लिया गया। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर जयपुर पहुंचे। सिंह के साथ सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय भी जयपुर आये हैं।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर नेताओं का स्वागत किया। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक मंें मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक मंगलवार शाम चार बजे होगी जिसमें आगामी मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है। बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह भी भाग लेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है। इसके लिए दोपहर डेढ़ बजे से पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों का पंजीकरण शुरू होगा। सभी नव-निर्वाचित विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान उन तीन राज्यों में से एक है जहां भाजपा ने हाल के चुनावों में जीत हासिल की है। हाल के दिनों में कई भाजपा विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे से मुलाकात की है, जिसे उनके प्रति समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। विधायक शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए वरिष्ठ नेताओं से मिलने जाते हैं और इसे केवल उसी अर्थ में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में सभी भाजपा नेता एकजुट हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सोमवार को यहां पहुंचे।