देश
हमारे देश में विविधता में एकता है, जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है : राज्यपाल

रांची। झारखंड के राज्यपाल सी0पी0 राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत ‘युवा संगमश् कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की भाषाएं, खान-पान, रीति रिवाज, परम्पराएं इत्यादि अलग-अलग हैं, लेकिन हमारे देश में विविधता में एकता है, जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस कार्यक्रम के तहत देश के युवा इसको भी आत्मसात कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि युवा देश के कर्णधार होते हैं, भविष्य के निर्माता होते हैं। युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर एवं संयमित होकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े। इससे आपकी प्रगति होगी और देश की भी प्रगति होगी। राज्यपाल महोदय ने इस कार्यक्रम में एनआईटी कुरुक्षेत्र, हरियाणा तथा आईआईआईटी, रांची से आए प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।