देश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा लोकतंत्र के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी  : कमलनाथ

भोपाल। पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से मध्य प्रदेश की जनता ने भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दिया था, उससे बढ़कर समर्थन भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिलेगा। कमलनाथ ने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश में यह यात्रा 7 दिन के सफर में 9 जिले और 698 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और मध्य प्रदेश और देश की जनता के हृदय में आशा का नया संचार करेगी। बता दें मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाने वाले न्याय यात्रा उत्तरप्रदेश से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा ग्वालियर-चंबल और मालवा संभाग के ग्वालियर, गुना, उज्जैन से होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। प्रदेश में यात्रा सात दिनों में नौ जिलों से होकर गुजरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button