देश
दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। आर हरि कुमार के सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद त्रिपाठी ने 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। 40 साल से ज्यादा के अपने करियर में त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट्स पर काम किया है। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ रह चुके हैं। नई जिम्मेदारी संभालने से पहले त्रिपाठी नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख थे। आइए जानते हैं नए नौसेना प्रमुख के बारे में-
वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। दिनेश कुमार त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा के छात्र रहे हैं। 1 जुलाई, 1985 को वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।