देश
सेना प्रमुख ने पूर्वी लद्दाख में लिया सुरक्षा का जायजा

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की जायजा लिया। इस क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच चार साल से सैन्य गतिरोध चल रहा है। सेना प्रमुख को लेह में फायर एंड फ्यूरी कोर के मुख्यालय में अधिकारियों ने युद्ध तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
दोनों पक्षों की ओर सीमा विवाद का पूर्ण समाधान अभी तक नहीं हो पाया है, हालांकि दोनों पक्ष कई विवादित बिंदुओं से पीछे हट गए हैं। भारत लगातार यह कहता रहा है कि दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए एलएसी पर शांति महत्वपूर्ण है। जनवरी में जनरल पांडे ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति को स्थिर लेकिन संवेदनशील करार दिया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय सैनिक किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार हैं।