देश

अकीदत की एक और उड़ान, प्रदेश की तीसरी और आखिरी फ्लाइट में रवाना हुए कई जिलों के हाजी

भोपाल। अल सुबह रवाना हुई इस फ्लाइट में प्रदेश के कई जिलों के हाजी शामिल थे। बाकी हाजियों की रवानगी का सिलसिला अब मुंबई एयरपोर्ट से 26 मई से शुरू होगा।
प्रदेश के हाजियों की उड़ान का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। दो चरणों में जाने वाली यह प्रदेश की अंतिम हज उड़ान थी। बुधवार अल सुबह रवाना हुई इस फ्लाइट में प्रदेश के कई जिलों के हाजी शामिल थे। बाकी हाजियों की रवानगी का सिलसिला अब मुंबई एयरपोर्ट से 26 मई से शुरू होगा। इसके लिए हाजियों और उनके परिजन का मुंबई का रुख होना शुरू हो गया है।
प्रदेश से इस साल हज यात्रा में करीब 7500 हाजी शामिल होंगे। इनमें से करीब 250 हाजी इंदौर एयरपोर्ट से रवाना हो चुके हैं। इस काफिले में इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, धार, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर आदि जिलों के हाजी शामिल थे। इसके बाद दूसरे चरण में भोपाल एयरपोर्ट से दो फ्लाइट के जरिए करीब 365 हाजी सऊदी अरब रवाना हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button