भीषण गर्मी के बीच मजदूरों को बड़ी राहत, दोपहर 12 से तीन बजे तक मिलेगी काम से छुट्टी, वेतन भी नहीं कटेगा

नई दिल्ली। भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली में उप राज्यपाल ने बड़ा फैसला लिया है। लेबर और श्रमिकों के लिए दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक काम नहीं करेंगे। इस दौरान उनका वेतन भी नहीं कटेगा। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने यह आदेश जारी किया है। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने भयंकर गर्मी को देखते हुए मजदूरों के लिए दोपहर 12-3 बजे सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं। इतनी भीषण गर्मी में भी श्समर हीट एक्शन प्लानश् के लिए अभी तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या उनके मंत्रियों द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जाने के लिए उप राज्यपाल ने आलोचना की है।
इस संबंध में उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही उप राज्यपाल ने निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी उप्लब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बस स्टैंड पर घड़ों में पानी रखने के निर्देश दिए हैं।