उत्तर प्रदेश

चार जून को भाजपा-एनडीए पार करेगा 400 का आंकड़ा: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जनकल्याण, विकास और देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए हैं। इसके आधार पर भाजपा-एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा। देश बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बनाए गए संविधान से चलेगा, मुस्लिम पर्सनल लॉ और शरिया से नहीं चलेगा।
उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में देश की जनता के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए 10 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए गए। शौचालयों का निर्माण करवाया गया। गरीब जनता को घर दिए गए। इस दौरान देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त हुई है। देश का सम्मान बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button