देश

जबलपुर कलेक्टर के बेटे का दिल्ली में निधन

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना का दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी तबीयत खराब हो गई थी। हालत गंभीर होने कारण सुबह उसे एम्स में भर्ती कराया गया। दिल्ली में कल पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया जाएगा। जबलपुर में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अमोल सक्सेना की तबीयत ठीक नहीं थी। उनके केयरटेकर ने बताया कि उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। उनको रविवार सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान निधन हो गया। आशंका जताई जा रही है कि हीटस्ट्रोक या हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है। पोस्टामार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि मौत की असल वजह क्या है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button