सियासी पिच पर अखिलेश यादव का कद बढ़ा, कन्नौज सीट पर 86 हजार वोटों से आगे

कन्नौज। उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा से दिग्गज मैदान में है, तो वहीं बसपा ने भी यहां से अपने प्रत्याशी को उतारकर मुकाबले को कड़ा कर दिया था। ऐसे में अब सबकी निगाहें आज आने वाले चुनावी नतीजों पर है।
कन्नौज से अपनी दूसरी सियासी पारी का आगाज करने के लिए किस्मत आजमा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव को आज अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा।
उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट इस चुनाव में एक चर्चित सीट बनी हुई है। कन्नौज लोकसभा सीट से सपा की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं। यहां से भाजपा के सुब्रत पाठक अभी मौजूदा सांसद हैं। इस चुनाव में अखिलेश के सामने भाजपा से सुब्रत पाठक और बसपा से इमरान बिन जफर हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट पर भाजपा से सुबत पाठक जीते थे। तब उन्होंने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। उस चुनाव में यहां 62.9: मतदान दर्ज किया गया था।