देश

सत्ता-संगठन के समन्वय से अगले चार साल का रोडमैप बनेगा: सीएम मोहन यादव

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में संभाग प्रभारी, लोकसभा संयोजक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमपी के चुनाव में सभी ने एकजुटता के साथ काम किया। यह रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि टोली के साथ समीक्षा की गई। सभी ने अपने अपने अनुभव साझा किए। हमें 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिला। कांग्रेस 30 प्रतिशत में सिमटकर रह गई। उन्होंने सभी को इसके लिए बधाई दी।
सीएम ने कहा कि हर बार जनता के बीच वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता संभालने के कुछ ही समय बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी हो गई। विकास कार्यों को करने के लिए अधिक समय नहीं मिला था। अब आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी विधायकों, जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश संगठन के साथ मिलकर आगामी चार वर्ष के विकास का रोडमैप बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए सत्ता और संगठन में समन्वय के माध्यम से तकनीक का उपयोग कर प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश के विकास को और गति देने के लिए ओद्यौगिकीकरण के लिए सुविचारित प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button