उत्तर प्रदेश

एक और सेवा विस्तार मिलने की चर्चा में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र

लखनऊ। दुर्गा शंकर मिश्र को दिसंबर, 2021 में रिटायरमेंट से कुछ दिनों पहले ही एक साल का सेवा विस्तार देकर यूपी के मुख्य सचिव के पद पर भेजा गया था। इसके बाद दिसंबर, 2022 में उन्हें दोबारा एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। उसके बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छह माह का तीसरा सेवा विस्तार मिला।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को एक और सेवा विस्तार मिलने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तैरती रहीं। उनका तीसरा सेवा विस्तार का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। हालांकि, शासन के संबंधित अधिकारी उन्हें तीसरा सेवा विस्तार मिलने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
मिश्र को दिसंबर, 2021 में रिटायरमेंट से कुछ दिनों पहले ही एक साल का सेवा विस्तार देकर यूपी के मुख्य सचिव के पद पर भेजा गया था। इसके बाद दिसंबर, 2022 में उन्हें दोबारा एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। उसके बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छह माह का तीसरा सेवा विस्तार मिला।
प्रदेश सरकार ने खेलकूद विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार द्वितीय को सार्वजनिक उद्योग विभाग का प्रभार दिया है। ये पद आईएएस अधिकारी मो. मुस्तफा को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मिलने के बाद खाली हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button