बांसुरी स्वराज को गृह मंत्रालय ने दी अहम जिम्मेदारी, एनडीएमसी सदस्य किया नियुक्त

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सदस्य के रूप में बांसुरी स्वराज की नियुक्ति को अधिसूचित किया। बांसुरी स्वराज लोकसभा में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। परिषद की बैठक की कार्यवाही शुरू करने से पहले, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने नवनिर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज को एनडीएमसी के सदस्य और नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश कुमार को शपथ दिलाई।
एक बयान के अनुसार, परिषद की बैठक के दौरान, एनडीएमसी ने 25 वर्षों के लिए दीर्घकालिक आधार पर आवंटन के लिए अपने आईएसटीएस ट्रेंच में उपलब्ध भारतीय सौर ऊर्जा निगम एनडीएमसी सदस्य कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि परिषद ने विभिन्न स्रोतों – सौर प्रणाली, जल विद्युत संयंत्र और अन्य संयंत्रों से प्रतिदिन 525 मेगावाट बिजली की व्यवस्था की है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में अब ये सदस्य अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार, नई दिल्ली के सांसद बांसुरी स्वराज, उपाध्यक्ष और पूर्व दिल्ली भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय, कुलजीत चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेवा। आम आदमी पार्टी के दो परिषद सदस्य मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कैंट विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान हैं। एनडीएमसी के बाकी सदस्य नौकरशाह हैं।