देश
बलिदानी विनोद सिंह को अंतिम विदाई

ऋषिकेश। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड ने अपने पांच लाल खो दिए। आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना बलिदान देने वाले अठुरवाला भनियावाला निवासी विनोद भंडारी को सांत्वना देने के लिए घर में लोग पहुंच रहे हैं। आज बलिदानी विनोद सिंह को अंतिम विदाई देने सैलाब उमड़ पड़ा। शहीद की बहनों ने अपने पिता बीर सिंह भंडारी से कहा कि रोना नहीं हैं। तिरंगे में लिपटा उनका भाई जिस तरह घर आया है। ऐसी शहादत हर किसी को नहीं मिलती। पिता ने बेटियों से कहा कि वो बेटे के लिए नहीं उसके बच्चों के लिए रो रहे हैं। क्योंकि वो छोटे हैं। आंखों से आंसू बहते रहे और बहने साथ में भारत माता की जयकारे लगाते रहीं। और भाई के पार्थिव शरीर को कांधा भी दिया।