एमपी में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बना रिकॉर्ड, आंकड़ा 80 लाख पार

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने एक दिन में 10 लाख सदस्य बना कर नया कीर्तिमान रच दिया है। यह पहला मौका है जब भाजपा ने 24 घंटे में 10 लाख सदस्य बनाए हैं। इसके साथ ही तक भाजपा ने 80 लाख सदस्य बनाकर रिकॉर्ड बना लिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सदस्यता अभियान में यूपी के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है और गुजरात को उसने पीछे छोड़ दिया है। भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलना है। अब भाजपा ने बुधवार को प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों को उम्मीद है कि पार्टी का एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पहले चरण में ही पूरा कर लिया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर को संगठन पर्व के तहत अधिकतम सदस्यता दिवस के रूप में मनाने जा रही है। अधिकतम सदस्यता दिवस के संबंध में सोमवार को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों की विस्तारित बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं सोमवार को दोपहर तक मध्य प्रदेश में संगठन पर्व के तहत सदस्यता का आंकड़ा 80 लाख को पार करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और पार्टी संगठन द्वारा तय किए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।