देश
एमपी में चार आईपीएस के ट्रांसफर, मनोज सिंह को टीकमगढ़ और दीपक कुमार को सीहोर के एसपी की जिम्मेदारी

भोपाल। राज्य सरकार ने प्रदेश के चार भारतीय पुलिस सेवा के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। मनोज सिंह को टीकमगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
मोहन यादव सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इसमें 2012 बैच के आईपीएस और सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं, 29वीं वाहिनी विसबल में सेनानी मनोज सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा विदिशा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला को सीहोर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित केशवानी को विदिशा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।