देश
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का यूपी के मुख्यमंत्री योगी पर हमला

मुंबई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज कल कई नेता साधुओं के वेश में रहते हैं। कुछ तो मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। वे गेरुआ कपड़े पहनते हैं और नफरत फैला रहे हैं। मुंबई में संविधान बचाओ सम्मेलन में खडगे ने कहा कि अगर नेता हैं तो सफेद कपड़े पहनें। अगर आप संन्यासी हैं और ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं तो राजनीति से बाहर निकलें। एक तरफ गेरुआ कपड़े पहनते हैं और दूसरी तरफ कहते हैं बंटोगे तो कटोगे। अब कांग्रेस अध्यक्ष ने भी इस पर जवाब दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘उनका क्या मतलब है? आप किसको काटेंगे? इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश को एकजुट रखने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। यह योगी जी का नारा है।