प्रदेश की पहली हाई टेक गौशाला बनेगी भोपाल में

भोपाल। भोपाल प्रदेश की पहली हाई टेक गौशाला बनेगी। इस गौशाला में 10 हजार गाय को रखने की क्षमता होगी। इसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर को करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। गौमाता का संरक्षण और संवर्धन जिनकी प्राथमिकता है। प्रदेश भर में गौशालाओं के निर्माण के साथ ही गायों के आहार और सुविधा के बंदोबस्त के लिए भी प्रबंध कराते हैं। हमारी सनातन परंपरा में में गाय को माता कहा गया है। उनमें 33 कोटि देवताओं का निवास माना गया है। गौ के पंचगव्य आयुर्वेद में सर्वोत्तम औषधि माने गए हैं। और गौ की सेवा स्वयं मोक्षदायिनी होती है। ऐसे में हुजूर में इस अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण मेरे भी पुण्यों का उदय है। जिस प्रकार माननीय मुख्यमंत्री जी सदैव गौसेवा के लिए संकल्पित रहते हैं। उसी तरह अपने मुखिया का संकल्प हमारी गौसेवा का आधार बनेगा।