देश

कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, सीएम सुक्खू हॉलीलॉज को ठिकाने लगाने में लगे हैं: जयराम ठाकुर
शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। मुख्यमंत्री सुक्खू हॉलीलॉज को ठिकाने लगाने में लगे हुए हैं। वह हॉलीलॉज मुक्त कांग्रेस बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भाजपा के पांच गुटों में बंटे होने के बयान पर कहा कि भाजपा एकजुट है और मजबूत है।वहीं सरकार के एक मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। इससे यह बात साफ होती है कि सरकार और संगठन में कोई तालमेल नहीं है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की ओर से बोर्ड, आयोग और निगम के तीन अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को लाभ के पद के तहत राज्यपाल के पास चुनौती देने की बात करने पर पूछे जाने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में कानूनी जांच करके ही फैसला लिया जाएगा।
जयराम ने कहा कि सीपीएस मामले की सुनवाई पर छह करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं और तीन करोड़ रुपये हाल ही की सुनवाई में दिए गए हैं। इस तरह जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। कहा कि यह सरकार दो कदम आगे चल रही है तो चार कदम पीछे हट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल सेल पर है, पर्यटन निगम से संबंधित मामलों से यह स्पष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को दो साल का बहुत समय दे दिया गया है और अब विपक्ष सरकार की नाकामियों को और आक्रामकता के साथ जनता के बीच ले जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button