सशक्त और समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा पद, संगठन की खिलाफत करने वालों को पद नहीं

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यशाला में कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए क्षमतावान और विचारवान लोगों को लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बुधवार को मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत की सराहना की गई और पार्टी संगठन को और भी मजबूत बनाने पर जोर दिया गया, साथ ही महिला सशक्तिकरण और सर्वसमावेशी संगठन की दिशा में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। फैसला किया गया कि संगठन के खिलाफ जाने वाले नेताओं को पद नहीं दिया जाएगा। साथ ही विवादित चेहरों को भी अध्यक्ष पद से नहीं नवाजा जाएगा। इसे लेकर मंच से दिशा निर्देश दिए गए।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यशाला में कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए क्षमतावान और विचारवान लोगों को लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।