फिल्मी

फिल्म लव इन टोक्यो में गूंजी लता मंगेशकर की आवाज

बॉलीवुड दौर में कई फिल्मों की शूटिंग विदेशों में होती है। लेकिन हिंदी सिनेमा में एक दौर ऐसा भी थी जब फिल्मों की शूटिंग दूसरे देश में होना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। आज हम एक ऐसी ही फिल्म और उसके गाने के बारे में बात करेंगे। 60 साल पहुले आई इस फिल्म और उसके गाने की खासियत थी विदेशी लोकेशन। राज कपूर की फिल्म संगम (1964) के बाद ये विदेशों में शूट होने वाली दूसरी और जापान में शूट होने वाली पहली हिंदी फिल्म थी।
हम बात कर रहे हैं साल 1966 में आई फिल्म लव इन टोक्यो की, इस फिल्म का गाना सायोनारा सायोनारा जिसको सुनते ही हिंदी सिनेमा की रंगीन दुनिया आंखों के सामने आ जीत है। गाने की विदेशी लोकेशन, खूबसूरत नजारे और आशा पारेख के दिलकश अंदाज ने इस गाने को और भी खूबसूरत बना दिया। गाने में आशा पारेख के साथ जॉय मुखर्जी भी नजर आए थे। गाने को बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे और इसका संगीत शंकर जयकिशन ने तैयार किया था। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। गाने में आशा पारेख जापानी डॉल बनी थी और उन्होंने जापान की पारंपरिक ड्रेस किमोनो पहन रखी है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button