फिल्मी

यामी गौतम ने किये रामलला के दर्शन

यामी गौतम को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब यामी गौतम अपनी अपकमिंग फिल्म नई नवेली को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों जोरों-शोरों से अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। नई नवेली एक हॉरर-कॉमेडी है, जो 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले यामी गौतम अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिये।
यामी गौतम ने राम मंदिर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पीली साड़ी पहने रामलला का आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह मंदिर परिसर में हाथ जोड़े बैठी हैं, राम मंदिर के अलावा यामी गौतम हनुमानगढ़ी भी गईं, जहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। तस्वीरें शेयर करते हुए यामी गौतम ने कैप्शन में लिखा- अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दिव्य दर्शन पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। उस गहरी और भावुक कर देने वाली भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द कभी काफी नहीं हो सकते। जय श्री राम, जय हनुमान। रामलला और हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करने पर अभिनेत्री ने कहा- यह अयोध्या की मेरी पहली यात्रा है। मैं यहां गहरी श्रद्धा के साथ आई हूं। मैंने आशीर्वाद मांगा है, और भगवान राम तथा भगवान हनुमान की कृपा से, यह वर्ष हमारे परिवार के लिए बहुत सफल रहा है… यहां आने और प्रार्थना करने का अवसर मिला, मैं इसे अपना बहुत बड़ा सौभाग्य मानती हूं।
पिछले कुछ दिनों से यामी गौतम और आदित्य धर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। ऐसी खबर है कि एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ मुंबई छोड़कर अपने हिमाचल वाले घर में बसने की तैयारी में हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button