स्वरा भास्कर ने निजी जीवन को लेकर किये कई खुलासे

स्वरा भास्कर इन दिनों रियेलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में नजर आ रही हैं और इस शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर ने शो में श्मोटीश् लिखा ब्लाउज पहनकर शो में एंट्री ली, जिसे देखकर सहवाग भी चैंक गए। उन्होंने इसकी वजह भी पूछी, जिसके जवाब में स्वरा ने बताया कि उन्हें ट्रोल्स यही कहकर बुलाते हैं, इसलिए अब उन्होंने इस शब्द को अपना लिया है। राइज एंड फॉल 2 को शुरू हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं और विवादों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच शो में स्वरा भास्कर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह शादी से पहले ही मां बनने की इच्छा रखती थीं और इसके लिए उन्होंने दो बार कोशिश भी की थी।स्वरा भास्कर ने बताया कि एक समय पर उन्होंने मान लिया था कि वह शादी नहीं करेंगे, लेकिन एक बात उन्होंने हमेशा से तय कर रखी थी। वह जानती थीं कि वह मां बनना चाहती हैं। तो उन्होंने शादी के लिए इंतजार करने से बेहतर अपनी शर्तों पर मां बनने के अनुभव को समझने का फैसला किया। स्वरा ने बताया कि उन्होंने एक अज्ञात डोनर के जरिए दो बार आईवीएफ से मां बनने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
स्वरा भास्कर ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता से आईवीएफ से मां बनने की संभावना पर बात की थी और उनके माता-पिता इसके लिए तैयार भी थे। स्वरा कहती हैं- मैं आईवीएफ के लिए तैयार थी। मैंने अपने माता-पिता को भी इसके लिए तैयार कर लिया था। मुझे लगा- मेरी शादी तो होने से रही, मैं आईवीएफ से बच्चा करूंगी। पहले तो वह इसके बारे में सुनकर चैंक गए और फिर मेरे बेचारे पेरेंट्स यार, बड़े स्वीट लोग हैं। उन्होंने कहा- ठीक है। लेकिन, उन्होंने मुझसे बात की और कहा- सुनो ये इस देश में बेहद चैलेंजिंग होगा, लेकिन अगर तुम ये चाहती हो तो ठीक है। (हिफी)



