लेखक की कलम

नेता भी दारू-गांजा पीते हैं: पप्पू यादव

बिहार में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राज्य में बच्चियों के साथ हाल ही मंे हुए दुराचरण पर ऐसा बयान दिया जिससे सियासत गरमा गयी है। बिहार के जमुई और एक अन्य स्थान पर सरेआम सड़क पर यौन शोषण की वारदातें हुईं। सांसद पप्पू यादव कहते हैं कि नेता लोग भी दारू-गांजा पीते हैं, उनकी भी जांच होनी चाहिए। नेताओं के बारे मंे नेता ही ज्यादा सटीक जानकारी रखते हैं।
बिहार में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राज्य में हाल के दिनों में सामने आए उत्पीड़न और हिंसा के मामलों का जिक्र करते हुए सरकार और राजनीतिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में नशे की बढ़ती लत और जवाबदेही की कमी के कारण हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। पप्पू यादव ने यहां तक कहा कि सरकार के मंत्री और नेताओं का ब्लड टेस्ट कराया जाना चाहिए, जिससे कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार के मंत्रियों और नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के कुछ मंत्री और नेता गांजा और शराब का सेवन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि इन लोगों का ब्लड टेस्ट कराया जाए तो कई बातें सामने आ सकती हैं। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। पप्पू यादव ने कहा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर में रॉड से बच्चियों को मारा है। विरोध करने पर दो-दो बच्चियों को मारा गया है। मेरा सीधा सवाल है कि ऊपर से नीचे तक नेता से अंतिम व्यक्ति, 95 फीसद यूथ ड्रग्स ले रहे हैं। तो बच्ची सुरक्षित कहां होगी? 40 फीसद शिक्षक बच्ची का यौन शोषण कर रहे हैं, शिक्षिका का यौन शोषण हो रहा है। सिपाही का यौन शोषण सीनियर पदाधिकारी के द्वारा हो रहा है, नर्सेस का हो रहा है, तो स्कूल से निकले हुए बच्ची जब सुनसान सड़कों से गांव जाएंगे तो ड्रग्स और चरस पीने वाले मनचले लड़के बच्ची को नहीं छेड़ेंगे, क्या आपको ये लगता है? किसी भी गांव गली की बच्ची सुरक्षित है? जवाबदेही तय ही नहीं हो रही है। किसी की बच्ची-बेटी बहन सुरक्षित नहीं है। जमुई, समस्तीपुर और बांका की घटनाओं का जिक्र करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर बच्चियों के साथ हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे मामलों में जवाबदेही तय नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।
पप्पू यादव ने कहा कि समाज में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि ऊपर से नीचे तक बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में हैं। उनका कहना था कि जब बड़ी संख्या में युवा ड्रग्स, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हों, तो समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाता है

।(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button