लेखक की कलम

पंजाब में पश्चिम बंगाल का प्रयोग

विधानसभा चुनावों के समय राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप की चर्चा ज्यादा हो जाती है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के काफिले पर हमले की खबरें खूब वायरल हुई थीं और हमला करने का आरोप तत्कालीन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया जाता था। अब पंजाब मंे विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। अगले साल के प्रारम्भ मंे ही पंजाब मंे विधानसभा के चुनाव होने तय हैं लेकिन अभी से वही राजनीति शुरू हो गयी है जो पश्चिम बंगाल में चल रही थी। भाजपा के नेता रवनीत विट्टू पठानकोट जा रहे थे तो उनके काफिले पर हमला किया गया। भाजपा का आरोप है सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विट्टू के काफिले पर अंडे फेंके और 100 से ज्यादा कार्यकताओं ने हमला करने का प्रयास किया।
बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में अपने काफिले पर हमले की कोशिश का आरोप लगाया है। बिट्टू के मुताबिक, वह पठानकोट में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की शुरुआत के मौके पर आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आम आदमी पार्टी (आप) के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला करने का प्रयास किया। रवनीत बिट्टू ने इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों और पंजाब पुलिस पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलीभगत करने जैसे आरोप लगाए। इस दौरान अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी के कुछ कथित कार्यकर्ताओं को पकड़ने का दावा भी किया। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल होने वाले थे। रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले से ही शक था कि बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस तरह के हमले करने का प्रयास कर सकते हैं। बिट्टू ने आरोप लगाया कि इस दौरान पंजाब पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बिट्टू ने काफिले पर हुए हमले और स्कॉट गाड़ियों पर लगे निशान को भी दिखाया। रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया कि उन्हें आप कार्यकर्ताओं द्वारा किडनैप करने की कोशिश हुई, उनकी गाड़ियों पर टमाटर और अंडे से हमला किया गया। रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि उन्होंने इस हमले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। उन्होंने शाह को बताया कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने उन्हें रास्ते में बंदी बनाया।
रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के पोते हैं। उनकी गिनती पहले पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी। बिट्टू 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। 2024 में बीजेपी के टिकट पर लुधियाना सीट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए।

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button