अमेरिका में भी ट्रम्प बांट रहे चुनावी रेवड़ी

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने जा रहा है और मुश्किल में दिख रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे जीतने के लिए हर दांव अपना रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद हर अमेरिकी वोटर को 5000 डॉलर देने का वादा किया है। यह तो उनकी रेवड़ी पॉलिटिक्स का पहला पार्ट भर था। अब ट्रंप ने एक ऐसे ऑर्डर पर साइन किया, जिससे अमेरिका में कोई भी टैक्स-फ्री लाल रंग वाला डीजल खरीद सकेगा। यह डीजल आम तौर पर खेती की मशीनों और सड़क पर न चलने वाले
दूसरे उपकरणों के लिए होता है। लेकिन ट्रंप अब इसे हर अमेरिकी के लिए उपलब्ध करा रहे हैं।
ईरान के खिलाफ जंग शुरू करने का फैसला ट्रंप को भारी पड़ गया है। ईरान युद्ध की वजह से पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर मिड-टर्म चुनावों से कुछ हफ्ते पहले उनकी रिपब्लिकन पार्टी पर पड़ रहा है। नेब्रास्का में एक रैली में ट्रंप ने समर्थकों से कहा कि इस आदेश से आधिकारिक तौर पर श्ऑफ-रोडश् इस्तेमाल की शर्त हटा दी जाएगी और कोई भी व्यक्ति किसी भी वजह से टैक्स-फ्री लाल रंग वाला डीजल खरीद सकेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने तो यह भी माना कि उन्हें इस ईंधन के बारे में जानकारी नहीं थी और भीड़ से मजाक में कहा, मुझे नहीं पता कि यह क्या बला है, लेकिन जो भी है, यह बहुत अच्छा माना जाता है।
बता दें कि लाल रंग वाला डीजल असल में आम डीजल जैसा ही होता है, लेकिन इस पर हाईवे फ्यूल टैक्स नहीं लगता। लाल रंग का डाई इसमें डालते हैं ताकि इसकी अलग पहचान हो कि यह टैक्स फ्री है। बात सिंपल है कि इसे अमेरिका में फेडरल और राज्य हाईवे एक्साइज टैक्स से छूट मिली हुई है क्योंकि यह ऑफ-रोड मशीनरी के लिए है। (हिफी)



